'मर्सी' की पहली आधिकारिक झलक जारी कर दी गई है, जिसके साथ ही इसकी रिलीज तारीख का भी खुलासा हो गया है। खास बात यह है कि फिल्म की यह झलक बड़े पर्दे पर 'धुरंधर 2' के साथ प्रदर्शित की गई, जिससे इसे दर्शकों के बीच खास ध्यान मिला। फिल्म में आदिल हुसैन और राज वासुदेव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मितुल पटेल के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनके करियर की पहली निर्देशित फिल्म है। 'मर्सी' निष्क्रिय इच्छामृत्यु जैसे संवेदनशील और जटिल विषय पर आधारित है, जिसमें दया, कर्तव्य और कानूनी नैतिकता के बीच के संघर्ष को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है। कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जीवन के अंतिम पड़ाव पर खड़े अपने प्रियजन के लिए कठिन निर्णयों से जूझ रहा है।
फिल्म में निहारिका रायजादा और अपर्णा घोषाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में सामने आए एक वास्तविक मामले, जहां लंबे समय से कोमा में रहे एक व्यक्ति को इच्छामृत्यु की अनुमति दी गई, इसके संदर्भ में यह कहानी और भी प्रासंगिक बन जाती है। एवर क्लियर फिल्म्स के बैनर तले बनी 'मर्सी' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Breaking News
- राजस्थान के युवा मेहनत, नवाचार और बहुभाषी कौशल से वैश्विक अवसरों के लिए तैयार : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
- अर्मेनियाई सशस्त्र बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की।
- वित्तीय अपराधों से प्रवर्तन निदेशालय की सुरक्षा: पंकज चौधरी, वित्त राज्य मंत्री
- वैष्णव के अनुसार, विशाखापत्तनम में 15 अरब रुपये के गूगल क्लाउड हब के साथ भारत की एआई महत्वाकांक्षाओं को गति मिलेगी।
- स्पष्टीकरण- नोबेल शांति पुरस्कार का निर्णय कैसे होता है?
- राजस्थान से कार्टन में भरकर मप्र लाई गईं 5 लोगों की अस्थियां, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- मजदूर दिवस पर श्रमिक उतरे सड़क पर , दैवेभो कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
- गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
- पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपित की याचिका खारिज, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल
- संस्कृति संरक्षण और श्रमिक सम्मान का प्रतीक बना बोरे बासी
'कैप्टन इंडिया' पर नहीं लगेगा ब्रेक


.jpg)
.jpg)

.jpg)


