एकता कपूर ने टाली 'भूत बंगला' की रिलीज डेट
Breaking News

एकता कपूर ने टाली 'भूत बंगला' की रिलीज डेट


मनोरंजन 28 March 2026
post

एकता कपूर ने टाली 'भूत बंगला' की रिलीज डेट

बॉक्स ऑफिस पर जारी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच निर्माता एकता कपूर ने बड़ा फैसला लेते हुए 'भूत बंगला' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के साथ टकराव से बचने के लिए लिया गया है, जो फिलहाल सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

ट्रेड सूत्रों का कहना है कि 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा इतना मजबूत है कि ज्यादातर सिनेमाघरों में उसी का कब्जा बना हुआ है। ऐसे में नई फिल्मों के लिए पर्याप्त स्क्रीन्स मिलना मुश्किल हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए 'भूत बंगला' के निर्माताओं ने रिलीज टालना बेहतर समझा। मेकर्स किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते।

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह एक समझदारी भरा कदम माना जा रहा है, जिससे फिल्म के बिजनेस पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। शोभा कपूर ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। इससे पहले कई बड़ी फिल्मों ने भी 'धुरंधर 2' के साथ टकराव से बचने के लिए अपनी रिलीज डेट बदली थी, जिससे इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि 'भूत बंगला' के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी करीब 14 साल बाद फिर साथ आ रही है। फिल्म में तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिससे इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER