जगदलपुर, 28 मार्च । जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के गुड़ापारा निवासी एक किसान अपने खेत जा रहा था। इसी दाैरन उसकी मोटरसाइकिल का नियंत्रण बिगड़ने से वह पुल से जा टकराया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दाैरान आज शनिवार काे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक किसान के शव का पाेस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि गुड़ापारा निवासी पाकलु नाग (34) शुक्रवार दोपहर अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दाैरान कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर उनकी मोटरसाइकिल अचानक पुल से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि पाकलु नाग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद उसी रास्ते से गुजर रही उनकी पत्नी ने अपने घायल पति को देखा। उन्होंने तुरंत आस-पास के लोगों से मदद से घायल पाकलु नाग को तत्काल महारानी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज (मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर) रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने पाकलु नाग को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन उपचार के दौरान आज शनिवार का उसने दम तोड़ दिया। नगरनार पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Breaking News
- बुद्ध जयंती पर नेपाल के प्रधानमंत्री का संदेश- सभी समस्याओं का समाधान बुद्ध के ज्ञान से संभव
- मप्र के उज्जैन-नागदा स्टेशन पर ट्रेन से अहमदाबाद ले जाए जा रहे 26 बच्चों का रेस्क्यू, तस्करी की आशंका
- संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स से
- Punjab सरकार के फैसले पर सवाल, हरभजन सिंह पहुंचे हाई कोर्ट
- विजय देवरकोंडा और कृति सनोन की जोड़ी पर चर्चा, रोमांस की अफवाहें तेज़
- Raja Shivaji को नेटिज़न्स ने बताया रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रिब्यूट
- एजीआर मामले में वोडा आइडिया को 23,649 करोड़ की बड़ी राहत, बकाया चुकाने की अवधि में भी मिली छूट
- प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
- प्रधानमंत्री मोदी ने 11वें मिशनाध्यक्ष सम्मेलन में भारत की वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया।
- देश भर का मौसम पूर्वानुमान
अनियंत्रित माेटरसाइकिल पुल से टकराई, माेटरसाइकिल सवार की मौत








