सेवानिवृत्त व्याख्याता नीता सुरटी को सम्मानपूर्वक विदाई
Breaking News

सेवानिवृत्त व्याख्याता नीता सुरटी को सम्मानपूर्वक विदाई


शहर 31 March 2026
post

सेवानिवृत्त व्याख्याता नीता सुरटी को सम्मानपूर्वक विदाई

बीजापुर । जिले के शिक्षा विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाली सेवानिवृत्त कर्मचारी नीता सुरटी (व्याख्याता) को आज सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा उन्हें शॉल, श्रीफल एवं पेंशन प्रमाण पत्र भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कलेक्टर ने कहा कि सुरटी ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ शासकीय सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली, अनुशासन एवं अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER