बीजापुर, 03 अप्रैल । जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपने मूल कार्य के अलावा अन्य विभागों के कार्य में लगाए जाने पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में आज शुक्रवार काे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6 घंटे का निर्धारित कार्य समय होने के बावजूद अन्य विभागों के कार्यों में भी लगाया जा रहा है। इससे न केवल उनका मूल कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि उन्हें मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं ने उल्लेख किया कि शासन द्वारा पूर्व में आदेश जारी कर स्पष्ट किया गया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आईसीडीएस विभाग के अलावा अन्य कार्य नहीं लिए जाएंगे। इसके बावजूद उन्हें बएलओ ड्यूटी, सर्वे कार्य सहित अन्य जिम्मेदारियों में लगातार लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि छोटे बच्चों की देखभाल और पोषण जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है।
हाल ही में रायपुर में आयोजित बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था, जहां प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने एक स्वर में अन्य विभागों के कार्य से मुक्ति की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें केवल उनके विभागीय कार्य तक सीमित रखा जाए, ताकि वे पूरी जिम्मेदारी और गुणवत्ता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
Breaking News
- ओडिशा के आदिवासी जीतू मुंडा की मदद को आगे आए कृषि मंत्री, एक माह की सैलरी देने की घोषणा
- भारतीय गोल्फ के दिग्गज विजय कुमार का निधन
- भगवंत मान चार साल के फेल मॉडल का हिसाब दें : भाजपा
- स्टडी के मुताबिक, Glp 1 दवा से मरीजों में दोबारा हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है
- इंडिगो एयरलाइन एक मई से दोहा के लिए फिर से शुरू करेगा उड़ान
- देश में इलाज का खर्च हुआ कम, एनएसओ सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी
- सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ईपीएफओ पुराने ईपीएफ खातों को यूएएन से ट्रैक करने और लिंक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा।
- एनएसओ सर्वेक्षण में देश भर में स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में महत्वपूर्ण वृद्धि पर प्रकाश डाला गया है।
- पाकिस्तान दौरे के लिए जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों को मौका
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अन्य विभागों के कार्य से मुक्ति हेतु साैंपा ज्ञापन








