रायपुर, 08 अप्रैल । आगामी ग्रीष्मकालीन मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तिरुपति–रक्सौल–तिरुपति के मध्य सात फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियाें ने बताया कि यह विशेष गाड़ी संख्या 07051 तिरुपति से प्रत्येक सोमवार को दिनांक 13, 20, 27 अप्रैल तथा 04, 11, 18 एवं 25 मई 2026 को रक्सौल के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल से प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 16, 23, 30 अप्रैल तथा 07, 14, 21 एवं 28 मई 2026 को तिरुपति के लिए रवाना होगी।
इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 03 एसी द्वितीय श्रेणी, 05 एसी तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान (स्लीपर) तथा 06 सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इस गाड़ी के प्रमुख ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा स्टेशनों पर निर्धारित किए गए हैं। तिरुपति से प्रस्थान करने के बाद यह गाड़ी दूसरे दिन इन स्टेशनों पर पहुंचेगी और तीसरे दिन रक्सौल पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी दिशा में भी गाड़ी निर्धारित समयानुसार प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए तिरुपति पहुंचेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस विशेष ट्रेन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें।
Breaking News
- श्रम ही शक्ति है: श्रमिक दिवस पर एक विचार
- बुद्ध जयंती: सत्य और सादगी का उत्सव”
- मन को जागृत करना: बुद्ध पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व”
- ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग अपहरण मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
- बाल संरक्षण समिति का प्रशिक्षण व उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
- विधवा महिला ने पार्षद पर घर के मुख्य द्वार में ताला लगाने का लगाया आरोप
- प्रयास आवासीय विद्यालय : कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 10 मई को
- जांजगीर-चांपा में बदहाल अंडरब्रिज बना खतरा: सड़क हादसे में मासूम गंभीर, तीन दिन से कोमा में जंग
- अप्रैल में देश का जीएसटी राजस्व संग्रह रिकॉर्ड 2.43 लाख करोड़ रुपये हुआ
- बुद्ध जयंती पर नेपाल के प्रधानमंत्री का संदेश- सभी समस्याओं का समाधान बुद्ध के ज्ञान से संभव
यात्रियों के लिए 13 अप्रैल से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन


.jpg)
.jpg)


.jpg)

