नई दिल्ली, 08 अप्रैल । भारत ने ईरान-अमेरिका के बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में दोनों पक्षों के युद्ध विराम की घोषणा करने का स्वागत किया है। भारत ने कहा है कि दुनिया इसकी बहुत कीमत चुका चुकी है और उम्मीद है कि अब यह आगे स्थाई शांति की ओर बढ़ेगा।
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि हम युद्धविराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। जैसा कि हमने पहले भी कई बार कहा है, मौजूदा संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए तनाव कम करना, संवाद और कूटनीति अत्यंत आवश्यक है।
बयान में कहा गया है कि इस संघर्ष ने पहले ही लोगों को भारी पीड़ा पहुंचाई है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति एवं व्यापार नेटवर्क को बाधित किया है। हम आशा करते हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध नौवहन और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका आखिरकार संघर्ष विराम पर सहमत हो गया। इस पर इजराइल ने भी हां कर दी है। दोनों ने मध्यस्थ देशों का मान रख लिया और अब ईरान के साथ आमने-सामने की बातचीत की तैयारी की जा रही है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले से पश्चिम एशिया का सैन्य संघर्ष शुरू हुआ था।
Breaking News
- कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर किया भोजन
- जान लें नींबू पानी पीने का सही समय, वरना खराब हो जाएगी सेहत
- आईपीएल 2026: राहुल और निसांका के अर्धशतकों से दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया
- आईपीएल 2026: काइल जैमीसन पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चेतावनी के साथ एक डिमेरिट अंक मिला
- पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान जारी
- राजस्थान के युवा मेहनत, नवाचार और बहुभाषी कौशल से वैश्विक अवसरों के लिए तैयार : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
- अर्मेनियाई सशस्त्र बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की।
- वित्तीय अपराधों से प्रवर्तन निदेशालय की सुरक्षा: पंकज चौधरी, वित्त राज्य मंत्री
- वैष्णव के अनुसार, विशाखापत्तनम में 15 अरब रुपये के गूगल क्लाउड हब के साथ भारत की एआई महत्वाकांक्षाओं को गति मिलेगी।
- स्पष्टीकरण- नोबेल शांति पुरस्कार का निर्णय कैसे होता है?
पश्चिम एशिया में युद्धविराम का स्वागत कर भारत ने जताई स्थाई शांति की उम्मीद








