नई दिल्ली, 08 अप्रैल। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की ओर से आयोजित 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट में हंसराज कॉलेज, गार्गी कॉलेज और स्टनर अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
महिला वर्ग के पहले मुकाबले में हंसराज कॉलेज ने कड़े संघर्ष में मैत्रेयी कॉलेज को 55-51 से हराया। इस रोमांचक मैच में हंसराज कॉलेज की नव्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
महिला वर्ग के एक अन्य मुकाबले में गार्गी कॉलेज ने मिरांडा हाउस पर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 47-23 से मुकाबला अपने नाम किया। गार्गी कॉलेज की कामाक्षी ने शानदार खेल दिखाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पुरुष वर्ग में स्टनर अकादमी ने रामजस कॉलेज को 67-60 से हराकर मुकाबला जीता। इस मैच में स्टनर अकादमी के अजय राठी ने अहम भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट में सभी टीमों ने प्रतिस्पर्धात्मक खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबले रोमांचक बने रहे। आयोजन समिति के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और बास्केटबॉल के स्तर को बढ़ावा देना है।
Breaking News
- ओडिशा के आदिवासी जीतू मुंडा की मदद को आगे आए कृषि मंत्री, एक माह की सैलरी देने की घोषणा
- भारतीय गोल्फ के दिग्गज विजय कुमार का निधन
- भगवंत मान चार साल के फेल मॉडल का हिसाब दें : भाजपा
- स्टडी के मुताबिक, Glp 1 दवा से मरीजों में दोबारा हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है
- इंडिगो एयरलाइन एक मई से दोहा के लिए फिर से शुरू करेगा उड़ान
- देश में इलाज का खर्च हुआ कम, एनएसओ सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी
- सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ईपीएफओ पुराने ईपीएफ खातों को यूएएन से ट्रैक करने और लिंक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा।
- एनएसओ सर्वेक्षण में देश भर में स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में महत्वपूर्ण वृद्धि पर प्रकाश डाला गया है।
- पाकिस्तान दौरे के लिए जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों को मौका
हंसराज, गार्गी और स्टनर अकादमी की 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट में जीत








.jpg)