काठमांडू, 08 अप्रैल । नेपाल सरकार ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का स्वागत किया है। नेपाल ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते को सकारात्मक पहल बताया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ यह युद्धविराम पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की दिशा में रचनात्मक कदम है। साथ ही यह संवाद, कूटनीति और शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक अवसर प्रदान करने की बात बयान में उल्लेख है। बयान में नेपाल सरकार ने जारी संघर्ष के मानवीय प्रभावों पर चिंता भी व्यक्त की है और आम नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। नेपाल ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के क्षेत्र और उससे बाहर स्थायी शांति और स्थिरता स्थापित करने के सभी प्रयासों का समर्थन करता रहेगा।
Breaking News
- एजीआर मामले में वोडा आइडिया को 23,649 करोड़ की बड़ी राहत, बकाया चुकाने की अवधि में भी मिली छूट
- प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
- प्रधानमंत्री मोदी ने 11वें मिशनाध्यक्ष सम्मेलन में भारत की वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया।
- देश भर का मौसम पूर्वानुमान
- आम खाने के फायदे
- महंगा हुआ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर, दिल्ली में मिलेगा 3,071.50 रुपये का
- रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिला के प्रवास पर, समृद्धि एम-कैड निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ
- फीफा विश्व कप 2026: ईरान की भागीदारी की पुष्टि, अमेरिका में ही खेलेगा अपने मैच
- अमेरिका ने ईरान से मांगी परमाणु हथियार न रखने की गारंटी, बदले में किया शांति लौटाने का वादा
- इतिहास के पन्नों में 02 मई : सिनेमा के दिग्गज का जन्म, महान कलाकार को श्रद्धांजलि का दिन
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम का नेपाल सरकार ने किया स्वागत


.jpg)





