जगदलपुर, 09 अप्रैल। बस्तर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगामी 13 अप्रैल को कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें जिले के संबधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक अप्रैल महीने के दूसरे हफ्ते की समय-सीमा बैठक के साथ रखी गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा से जुड़े पुराने कार्यों की समीक्षा करना और आने वाले समय के लिए नई योजनाएं बनाना है। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग सहित कुल 16 विभागों के अधिकारियों को इस बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Breaking News
- बलरामपुर : कनहर नदी का सीना चीर रहा अवैध खनन, पोकलेन मशीनों से दिनदहाड़े निकाली जा रही रेत
- हेमा मालिनी आज दिल्ली में धर्मेंद्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण ग्रहण करेंगी
- व्हाट्सएप पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं, गुजरात सरकार और मेटा के बीच हुआ समझौता
- बस्तर सांसद की पहल पर नई दिल्ली 'जनजाति समागम' में बिछड़े सुकमा के तीन ग्रामीण सुरक्षित मिले
- मार्को रुबियो ने अपनी पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल की यात्रा के दौरान इसे 'दुनिया का सच्चा खजाना' बताया।
- अब आर्मी हॉस्पिटल में आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक से हो सकेगा कैंसर का उपचार
- कोंडागांव : जतरा कार्यक्रम में प्रसाद खाने के बाद 17 ग्रामीण फूड पॉइज़निंग से पीड़ित
- वनडे विश्व कप 2027 के लिए कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड पर ऑस्ट्रेलिया का भरोसा कायम
- निगम आयुक्त ने साइकिल से किया वैशाली नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे आगरा, सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा
जगदलपुर में 13 अप्रैल को होगी जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक








