बीजापुर, 12 अप्रैल । जिला मुख्यालय से लगी महादेव घाटी के साथ ही नेशनल पार्क क्षेत्र व जिले अधिकांश जंगलों में आग धधक रहे हैं। जंगलों में लगी आग से वन संपदा का भारी नुक़सान हो रहा है। बीजापुर के नेशनल हाईवे पर जगह-जगह आग की लपटे तेजी फैली है। उसूर ब्लाक के पुजारी कांकेर, गलगम, भोपालपटनम के सेंड्रा, सागमेटा, भैरमगढ़ मिरतुर व गंगालूर के तोडक, मनकेली,धुमरा इलाके में फैली आग लगने का कारण ग्रामीणों का खास वनोपज महुआ बीनने में आसानी हो इसके लिए आग का सहारा लिया जाता है लेकिन यह आग जंगल में विकराल रूप लेकर वन संपदा को नुक़सान पहुंचा रहे हैं।
जंगलों में लगी आग की लपटें रात में ज्यादा दिखाई देती हैं। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा फायर वाचर की भूमिका सिर्फ खानापूर्ति में लगा है। जिससे आग पर काबू पाने में असफल साबित हो रहा है। वन विभाग वनों को आग से बचाने नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया लेकिन ये सब बेअसर साबित हो रहे हैं। वन विभाग दफ्तर के नजदीक लगी आग पर भी काबू पाने में विभाग नाकाम साबित हो रहा है। वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लाजिम है।
बीजापुर एसडीओ देवेंद्र गौड़ ने बताया कि महुआ के सीजन में इस तरह की आग लगने की लगातार खबर मिल रही है। विभाग फायर वाचर को लगाया जो काम कर रहे हैं। विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया है।
Breaking News
- ट्रंप और पुतिन ने ईरान और यूक्रेन पर फोन पर बातचीत की; रूस ने ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की।
- जम्मू से श्रीनगर तक चली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
- 5 फायदे होंगे जब डाल लेंगे सलाद खाने की आदत, वजन होगा कम, शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल का भी होगा सफाया
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा के विस्तारित संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
- मैड्रिड में हुए उलटफेर में बैप्टिस्ट की विविधता ने सबालेंका को उनके आरामदायक दायरे से बाहर खींच लिया।
- ब्रेंट क्रूड ऑयल के चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से वैश्विक एशियाई शेयर बाजार में गिरावट आई; केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख के कारण बॉन्ड बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ।
- विश्व कप के लिए मैक्सिको सिटी में 18 मुफ्त फैन फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे।
- सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी के घटे भाव
- अश्विनी वैष्णव आज जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत मार्ग को हरी झंडी दिखाएगी।
- मजबूत एआई मांग के चलते अल्फाबेट की क्लाउड इकाई ने तिमाही राजस्व अनुमानों को पार कर लिया।
बीजापुर के जंगलों में महुआ बीनने ग्रामीणों ने लगाई आग, बड़े हिस्से में फैली





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)