नई दिल्ली, 13 अप्रैल । घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने और चांदी के भाव में मामूली कमजोरी नजर आ रही है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,53,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,40,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी के भाव में आई मामूली कमजोरी के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,52,980 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,53,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,40,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का कोलंबो हवाई अड्डे पर स्वागत
- गोवा की साध्वी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026
- मां गंगा के जयकारों के बीच खुले गंगोत्री मंदिर के कपाट
- खून बढ़ाने के लिए ये ड्राई फ्रूट है असरदार
- परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा का समय बदला गया
- पिता का मर्डर, बेटे को आजीवन कारावास की हुई सजा
- फरसे की धार और ज्ञान का विस्तार: परशुराम जन्मोत्सव विशेष
- धरती पर स्वर्ग का आशीष: अक्षय तृतीया की संपूर्ण कथा
- अन्नपूर्णा देवी घर पर हैं’: चिन2 भोसले ने स्पॉटलाइट से परे दादी आशा भोसले को किया याद
- विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक








