केशकाल घाट में भीषण जाम का सिलसिला जारी राहगीर परेशान
Breaking News

केशकाल घाट में भीषण जाम का सिलसिला जारी राहगीर परेशान

post

केशकाल घाट में भीषण जाम का सिलसिला जारी राहगीर परेशान

कोंडागांव , 13 अप्रैल ।कोंडागांव जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित केशकाल घाट में भीषण जाम का सिलसिला जारी है। आज सोमवार को केशकाल घाट में लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

घाट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों और यात्रियों के अनुसार, जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस की कोई व्यवस्था नजर नहीं आई, जिससे स्थिति और भी बिगड़ती चली गई। संकरी सड़क और लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केशकाल घाट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में नियमित रूप से यातायात पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि इस तरह की समस्याओं से समय रहते निपटा जा सके।

You might also like!


RAIPUR WEATHER