आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की लॉटरी 17 को
Breaking News

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की लॉटरी 17 को


शहर 16 April 2026
post

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की लॉटरी 17 को

जगदलपुर, 16 अप्रैल । आरटीई के तहत जिले में आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश देने निर्धारित ऑनलाइन लॉटरी 15 अप्रैल को नहीं निकली। शिक्षा विभाग अब यह प्रक्रिया 17 अप्रैल को रायपुर में ऑनलाइन माध्यम से कराने जा रहा है। राज्य स्तर पर यह लॉटरी विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग तिथियों पर निकलेगी। बस्तर संभाग में इस वर्ष 100 निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों के लिए 449 आवेदन मिले हैं, जबकि चयन केवल 347 बच्चों का होना है। चयन लॉटरी से होगी, जिससे पारदर्शी प्रवेश सुनिश्चित होगा। विभाग के अनुसार तकनीकी कारणों से निर्धारित तिथि पर प्रक्रिया नहीं हुई। लॉटरी के बाद चयन सूची डीईओ दफ्तर, फिर संबंधित निजी स्कूलों को भेजी जाएगी। प्रक्रिया में देरी से पालकों में असमंजस है क्योंकि बच्चों के प्रवेश की अगली कार्रवाई इसी परिणाम पर निर्भर करती है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER