LPG सिलेंडर के लिए राहत भरी खबर', जानें दिल्ली से चंड़ीगढ़ तक कितनी है आज कीमत?
Breaking News

LPG सिलेंडर के लिए राहत भरी खबर', जानें दिल्ली से चंड़ीगढ़ तक कितनी है आज कीमत?


व्यापार 16 April 2026
post

LPG सिलेंडर के लिए राहत भरी खबर', जानें दिल्ली से चंड़ीगढ़ तक कितनी है आज कीमत?

LPG Cylinder Price Today on 16th April: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है. एक तरफ अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों की नौसैनिक घेराबंदी शुरू कर दी है. वहीं, दूसरी तरफ इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने भी फारसी खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बंदरगाहों को निशाना बनाने की धमकी दी है. इससे वैश्विक ऊर्जा संकट और गहरा गया है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है.भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का लगभग आधा हिस्सा 40 परसेंट गैस और लगभग 85–90 परसेंट LPG इन्हीं जगहों से मंगाता है. ऐसे में अमेरिका और ईरान की इस कार्रवाई का असर भारत पर भी पड़ा है. इस बीच, भारत ने दूसरी जगहों से सप्लाई मंगवाकर कच्चे तेल की कमी को पूरा कर लिया है, वहीं LPG की उपलब्धता पर बुरा असर पड़ा है. इसे देखते हुए सरकार ने होटलों और रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों की आपूर्ति में कटौती करके घरेलू उपभोक्ताओं को LPG की आपूर्ति को प्राथमिकता दी है. 

गुजरात पहुंचा 'जग विक्रम'


इधर, अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच भारत का LPG पोत 'जग विक्रम' गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंच चुका है. इस जहाज में 20,400 एलपीजी ठसाठस भरा है. यह ईरान और अमेरिका में संघर्ष-विराम के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को पार करने वाला पहला भारतीय जहाज बना है. इसके भारत पहुंचने के साथ देश में रसोई गैस की आपूर्ति और मजबूत होगी. यह मार्च की शुरुआत के बाद से होर्मुज से होकर बाहर निकलने वाला नौवां जहाज हैं. भारतीय अधिकारियों ने अभी भी 15 जहाजों के फंसे होने की बात कही है.

You might also like!


RAIPUR WEATHER