देहरादून, 19 अप्रैल । अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को मां गंगा के जयकारों के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के साक्षी बने सैकड़ों लोगों ने मंदिर में अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे भैरव घाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर से मां गंगा की डोली यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। गंगोत्री मुख्य द्वार से मंदिर तक आर्मी के पाइप बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं एवं रणसिंघे की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं के बीच मां गंगा की डोली यात्रा 9 बजे अपने धाम गंगोत्री पहुंची। जहां डोली का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों और यात्रा कारोबारियों ने गंगा जी की डोली पर फूलों की बरसात की। इसके बाद यहां गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम, गंगा लहरी, श्रीशुक्त आदि के पाठ के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया गया। जिसके बाद 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। जिकसे बाद सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के भीतर जल रही अखंड ज्योति के साक्षी बने। मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही गंगा जी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा। हजारों श्रद्धालुओं ने अक्षय तृतीया पर गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही गंगोत्री धाम में दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मौके पर धाम पहुंचे और पूजा में भाग लिया। पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न कराई गई। इसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का औपचारिक शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही प्लास्टिक मुक्त यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया है।
इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान, डीएम प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, ब्लाक प्रमुख ममता पंवार, किशोर भट्ट, अरूण कुमार, राजेश सेमवाल, समेत करीब दो हजार श्रद्धालु मौजूद रहे।
Breaking News
- उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का कोलंबो हवाई अड्डे पर स्वागत
- गोवा की साध्वी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026
- मां गंगा के जयकारों के बीच खुले गंगोत्री मंदिर के कपाट
- खून बढ़ाने के लिए ये ड्राई फ्रूट है असरदार
- परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा का समय बदला गया
- पिता का मर्डर, बेटे को आजीवन कारावास की हुई सजा
- फरसे की धार और ज्ञान का विस्तार: परशुराम जन्मोत्सव विशेष
- धरती पर स्वर्ग का आशीष: अक्षय तृतीया की संपूर्ण कथा
- अन्नपूर्णा देवी घर पर हैं’: चिन2 भोसले ने स्पॉटलाइट से परे दादी आशा भोसले को किया याद
- विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
मां गंगा के जयकारों के बीच खुले गंगोत्री मंदिर के कपाट







