रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 01 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 14 दिन पूरे कर लिए हैं और मराठी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अब तक अनुमानित 90.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिसके साथ यह मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर महाराष्ट्र में इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन 1.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें हिंदी संस्करण से 50 लाख रुपये और मराठी संस्करण से 1.40 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 76.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ऐतिहासिक कहानी, भव्य प्रस्तुति और दमदार स्टारकास्ट के चलते फिल्म लगातार सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
'राजा शिवाजी' ने कमाई के मामले में कई बड़ी मराठी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें 'वेद', 'बैपन भारी देवा', 'नटसम्राट', 'लाई भारी', 'पवनखिंड' और 'ठाकरे' जैसी फिल्में शामिल हैं। अब फिल्म का अगला लक्ष्य मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर 'सैराट' का रिकॉर्ड तोड़ना है, जिसने दुनियाभर में करीब 110 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
Breaking News
- बलरामपुर : कनहर नदी का सीना चीर रहा अवैध खनन, पोकलेन मशीनों से दिनदहाड़े निकाली जा रही रेत
- हेमा मालिनी आज दिल्ली में धर्मेंद्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण ग्रहण करेंगी
- व्हाट्सएप पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं, गुजरात सरकार और मेटा के बीच हुआ समझौता
- बस्तर सांसद की पहल पर नई दिल्ली 'जनजाति समागम' में बिछड़े सुकमा के तीन ग्रामीण सुरक्षित मिले
- मार्को रुबियो ने अपनी पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल की यात्रा के दौरान इसे 'दुनिया का सच्चा खजाना' बताया।
- अब आर्मी हॉस्पिटल में आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक से हो सकेगा कैंसर का उपचार
- कोंडागांव : जतरा कार्यक्रम में प्रसाद खाने के बाद 17 ग्रामीण फूड पॉइज़निंग से पीड़ित
- वनडे विश्व कप 2027 के लिए कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड पर ऑस्ट्रेलिया का भरोसा कायम
- निगम आयुक्त ने साइकिल से किया वैशाली नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे आगरा, सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा
बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' की कमाई जारी








