आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन जोरदार उछाल लेते हुए शानदार कारोबार किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' की कमाई अब भी उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। दोनों फिल्मों के ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पति पत्नी और वो दो' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को तीसरे दिन इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म 24.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
वहीं संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' की कमाई में गिरावट का सिलसिला जारी है। फिल्म ने पहले दिन 40 लाख रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन 75 लाख रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने 80 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 1.95 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करप्पू' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये कमाए और अब तक कुल 68 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
Breaking News
- बलरामपुर : कनहर नदी का सीना चीर रहा अवैध खनन, पोकलेन मशीनों से दिनदहाड़े निकाली जा रही रेत
- हेमा मालिनी आज दिल्ली में धर्मेंद्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण ग्रहण करेंगी
- व्हाट्सएप पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं, गुजरात सरकार और मेटा के बीच हुआ समझौता
- बस्तर सांसद की पहल पर नई दिल्ली 'जनजाति समागम' में बिछड़े सुकमा के तीन ग्रामीण सुरक्षित मिले
- मार्को रुबियो ने अपनी पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल की यात्रा के दौरान इसे 'दुनिया का सच्चा खजाना' बताया।
- अब आर्मी हॉस्पिटल में आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक से हो सकेगा कैंसर का उपचार
- कोंडागांव : जतरा कार्यक्रम में प्रसाद खाने के बाद 17 ग्रामीण फूड पॉइज़निंग से पीड़ित
- वनडे विश्व कप 2027 के लिए कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड पर ऑस्ट्रेलिया का भरोसा कायम
- निगम आयुक्त ने साइकिल से किया वैशाली नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे आगरा, सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा
बॉक्स ऑफिस पर 'पति पत्नी और वो दो' का जलवा, 'आखिरी सवाल' पिछड़ी








