नई दिल्ली, 21 मई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशन पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135.03 अंक तक लुढ़का गया, जबकि निफ्टी 4.30 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
कारोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 135.03 अंक यानी 0.18 फीसदी लुढ़ककर 75,183.36 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 4.30 अंकों यानी 0.018 फीसदी की गिरावट के साथ 23,654.70 के स्तर पर बंद हुआ है।
आज कारोबार में निफ्टी के टॉप लूजर्स शेयर में बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व शामिल रहे। वहीं, ग्रासिम, इंडिगो, अपोलो हॉस्पिटल, बजाज ऑटो और ट्रेंट के शेयरों में तेजी दर्ज की गई और ये टॉप गेनर्स बनकर उभरे है।
विदेशी मुद्रा बाजार में भी आज राहत देखने को मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 63 पैसे की बढ़त के साथ 96.23 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ है, जो पिछले सत्र के रिकॉर्ड निचले स्तर 96.82 से 62 पैसे की मजबूती को दर्शाता है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक जोखिम भावना में सुधार ने रुपये को सपोर्ट दिया।
एक दिन पहले बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 117.54 अंक यानी 0.16 फीसदी बढ़कर 75,318.39 के स्तर पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 41 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 23,659 के स्तर पर बंद हुआ था।
Breaking News
- जेन जी विद्रोह पर एनएचआरसी की रिपोर्ट सार्वजनिक, नेपाल की राजनीतिक में भूचाल
- कुड़मालि भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने और जनगणना को लेकर गृह मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन की वैधता को बरकरार रखा।
- सांसद का कटाक्ष- नेपाली नागरिकों से टैक्स यूरोप जैसा, सुविधाएं सोमालिया जैसी
- बैंकिंग शेयरों में कमजोरी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई।
- खतरनाक और विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री और सूचीकरण के खिलाफ कार्रवाई
- भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधारों पर जोर दिया और बदलाव में बाधा डालने वाले 'निहित स्वार्थों' की कड़ी आलोचना की।
- रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
- 'डॉन 3' विवाद पर बोले मनोज बाजपेयी-
- पूर्व भारतीय निशानेबाज और ओलंपियन रणधीर सिंह का निधन
लाल निशन पर बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 135 अंक लुढ़का








