नई दिल्ली, 22 मई। पश्चिम एशिया में जारी संकट पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति के इंतजार के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी बना हुआ है। सेंसेक्स में 325 अंक की बढ़त और निफ्टी भी 90 अंकों की तेजी है।
कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 324.95 अंक यानी 0.43 फीसदी उछलकर 75,508.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 96.10 अंक यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 23,750.80 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
आज के कारोबार में बैंक और रियल्टी शेयरों में खरीदारी है। वहीं, शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे बढ़कर 96.30 पर पहुंच गया है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है निवेशक भी अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति का इंतजार कर रहे है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 135.03 अंक यानी 0.18 फीसदी टूटकर 75,183.36 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 4.30 अंकों यानी 0.018 फीसदी की गिरावट के साथ 23,654.70 के स्तर पर बंद हुआ था।
Breaking News
- जेन जी विद्रोह पर एनएचआरसी की रिपोर्ट सार्वजनिक, नेपाल की राजनीतिक में भूचाल
- कुड़मालि भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने और जनगणना को लेकर गृह मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन की वैधता को बरकरार रखा।
- सांसद का कटाक्ष- नेपाली नागरिकों से टैक्स यूरोप जैसा, सुविधाएं सोमालिया जैसी
- बैंकिंग शेयरों में कमजोरी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई।
- खतरनाक और विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री और सूचीकरण के खिलाफ कार्रवाई
- भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधारों पर जोर दिया और बदलाव में बाधा डालने वाले 'निहित स्वार्थों' की कड़ी आलोचना की।
- रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
- 'डॉन 3' विवाद पर बोले मनोज बाजपेयी-
- पूर्व भारतीय निशानेबाज और ओलंपियन रणधीर सिंह का निधन
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 325 अंक उछला








