जगदलपुर, 22 मई । जिले के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमार मारेंगा गांव में आज शुक्रवार सुबह एक युवक मालगाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में युवक निलकंठ बघेल को गंभीर चोटें आई है, उसे तत्काल उपचार के लिए मेकाॅज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। परिजन घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना की जांच कर रही है।
परपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सरगीपाल के जुनापारा में रहने वाला निलकंठ बघेल 27 वर्ष का है। निलकंठ पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसके परिजन लगातार उसका उपचार करा रहे हैं और उसकी देखभाल करते हैं। रोजाना की तरह आज सुबह भी निलकंठ अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया था। वह चलते-चलते रेलवे ट्रैक पर आ गया। सामने से आ रही मालगाड़ी को देखने के बाद भी वह पटरी से नहीं हटा। ट्रेन चालक ने युवक को सामने से आता देखा तो उसे हटने के लिए कई बार इशारा किया। चालक ने जोर-जोर से आवाज भी लगाई ताकि युवक ट्रैक से हट जाए। युवक को ट्रैक से हटता न देखकर मालगाड़ी चालक ने हड़बड़ी में आपातकालीन ब्रेक लगा दिए। चालक ने युवक को बचाने का हर संभव प्रयास किया। हालांकि ब्रेक लगाने के बावजूद निलकंठ ट्रेन से जा टकराया। इस टक्कर से युवक को काफी चोटें आईं। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की। उन्होंने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
Breaking News
- श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव 5 जून से
- सीईसी ज्ञानेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन, गलत जानकारियों के प्रसार रोकने पर चर्चा
- बस्तर के किसान पाकलूराम ने नैनो डीएपी व यूरिया के संतुलित उपयोग से बढ़ाया उत्पादन
- लखपति दीदी रत्ना ठाकुर बिहान से जुड़कर बनीं आत्मनिर्भर
- माय भारत ने शुरू किया ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’, सीमावर्ती गांवों में युवा भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा
- US ने केशम द्वीप पर हमला किया, ईरान ने मिसाइलें दागीं
- Nepal में प्रभूनाथ बाबा के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, दो घायल
- कलेक्टर जनदर्शन में मिला 110 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
- भारत से वीरगंज सीमा होते हुए 10 महीनों में 2079 करोड़ रुपये के खाद्यान्न का आयात
- तृणमूल में दो फाड़ के संकेत, 58 विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक मालगाड़ी से टकराया








