जगदलपुर, 23 मई । आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय बैंगलोर आश्रम के प्रवास पर पहुंचे बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने आज शनिवार काे आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान बस्तर सांसद कश्यप के साथ उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं, जहां दोनों ने उनका आशीर्वाद और क्षेत्र की खुशहाली के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि पूज्य गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर का सानिध्य पाना और उनकी दिव्य ऊर्जा को महसूस करना एक अलौकिक अनुभव है।
सांसद महेश कश्यप ने इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर को बस्तर अंचल की अत्यंत समृद्ध,गौरवशाली और अनूठी जनजातीय संस्कृति के वैश्विक प्रतीक ‘गौर मुकुट’ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही,आदर भाव के साथ गुरुदेव को पारंपरिक शाल ओढ़ाई गई। इस दौरान सांसद कश्यप ने संपूर्ण बस्तरवासियों की आस्था के केंद्र और अंचल की अधिष्ठात्री देवी,आराध्य ‘मां दंतेश्वरी’ की पावन छवि गुरुदेव को भेंट की।
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, वहां की जनजातीय कलाओं और बस्तर के सीधे सच्चे लोगों की प्रशंसा की। उन्हाेने सांसद महेश कश्यप को उनके जनसेवा के संकल्पों के लिए शुभ आशीष दिया और बस्तर अंचल के सर्वांगीण विकास,वहां सुख समृद्धि,शांति और लोक कल्याण के लिए अपनी विशेष शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
Breaking News
- श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव 5 जून से
- सीईसी ज्ञानेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन, गलत जानकारियों के प्रसार रोकने पर चर्चा
- बस्तर के किसान पाकलूराम ने नैनो डीएपी व यूरिया के संतुलित उपयोग से बढ़ाया उत्पादन
- लखपति दीदी रत्ना ठाकुर बिहान से जुड़कर बनीं आत्मनिर्भर
- माय भारत ने शुरू किया ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’, सीमावर्ती गांवों में युवा भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा
- US ने केशम द्वीप पर हमला किया, ईरान ने मिसाइलें दागीं
- Nepal में प्रभूनाथ बाबा के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, दो घायल
- कलेक्टर जनदर्शन में मिला 110 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
- भारत से वीरगंज सीमा होते हुए 10 महीनों में 2079 करोड़ रुपये के खाद्यान्न का आयात
- तृणमूल में दो फाड़ के संकेत, 58 विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
बस्तर सांसद ने आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर से की भेंट, ‘गौर मुकुट’ से किया अभिनंदन








