पर्थ, 29 मई । भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैत्री श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में मिली हार के बाद दूसरे मैच में 4-2 से शूटआउट जीत हासिल की थी और अब तीसरा मुकाबला भी अपने नाम कर लिया।
दोनों टीमों के बीच खेले गए तीसरे मैच में शुरुआत से ही मजबूत रक्षात्मक खेल देखने को मिला। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल नहीं होने दिया और हाफ टाइम तक मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा। तीसरे क्वार्टर में भारत को सफलता मिली, जब सोनम ने 36वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।
भारतीय टीम ने अंतिम क्वार्टर में भी अपना दबदबा बनाए रखा और 49वें मिनट में लालरेमसियामी ने एक और फील्ड गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके साथ ही भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रृंखला का चौथा और अंतिम मुकाबला शनिवार, 30 मई को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे इसी मैदान पर खेला जाएगा।
Breaking News
- कंपनी के सामान के आड़ में गांजा तस्करी, 3 करोड़ का गांजा जब्त
- Karachi में जल बुनियादी ढांचे की उपेक्षा कृषि के पतन और ज़मीन पर कब्ज़े को बढ़ावा दे रही
- मौत के बाद भी सारी बातें सुनता है शख्स, इतनी देर तक एक्टिव रहता है दिमाग
- रायपुर : पीएम सूर्य घर योजना बनी बिजली बचत की नई ताकत
- सीबीएसई की ओएसएम प्रणाली पर जयराम रमेश ने उठाए सवाल
- जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी भीड़
- भ्रामक दावे को लेकर 'वाजीराम एंड रवि' कोचिंग संस्थान पर सात लाख का जुर्माना
- 'विकसित भारत 2047' हर भारतीय का सपना बने: नितिन नवीन
- पुनर्वासित युवाओं के नसबंदी खोलने हेतु ऑपरेशन शिविर आयोजित
- बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
भारतीय महिला हॉकी टीम की पर्थ में लगातार दूसरी जीत, मैत्री श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया







