देहरादून, 01 जून । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 12 जून काे दाे दिवसीय दाैर पर देहरादून पहुंचेंगी।
सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति मुर्मु 12 और 13 जून को दो दिवसीय देहरादून दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति 13 जून काे सुबह 7:30 बजे अकादमी ओ परिसर में ही आईएमए के 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंगआउट परेड की सलामी लेंगी और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले जेंटलमैन कैडेट्स को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड देश की प्रतिष्ठित सैन्य परंपराओं में शामिल है। यह समारोह उन कैडेट्स के लिए विशेष महत्व रखता है, जिन्होंने कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने की योग्यता हासिल की है। राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तराखंड और विशेष रूप से देहरादून के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और सेना की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Breaking News
- श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव 5 जून से
- सीईसी ज्ञानेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन, गलत जानकारियों के प्रसार रोकने पर चर्चा
- बस्तर के किसान पाकलूराम ने नैनो डीएपी व यूरिया के संतुलित उपयोग से बढ़ाया उत्पादन
- लखपति दीदी रत्ना ठाकुर बिहान से जुड़कर बनीं आत्मनिर्भर
- माय भारत ने शुरू किया ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’, सीमावर्ती गांवों में युवा भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा
- US ने केशम द्वीप पर हमला किया, ईरान ने मिसाइलें दागीं
- Nepal में प्रभूनाथ बाबा के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, दो घायल
- कलेक्टर जनदर्शन में मिला 110 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
- भारत से वीरगंज सीमा होते हुए 10 महीनों में 2079 करोड़ रुपये के खाद्यान्न का आयात
- तृणमूल में दो फाड़ के संकेत, 58 विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
राष्ट्रपति 12 जून को पहुंचेंगी देहरादून, आईएमए की 13 की पासिंग आउटपरेड में होंगी शामिल








