श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव 5 जून से
Breaking News

श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव 5 जून से


शहर 03 June 2026
post

श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव 5 जून से

जगदलपुर, 03 जून । श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जगदलपुर में आचार्य 108 समयसागर महाराज में मंगल आशीर्वाद से 05 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

महायज्ञ स्नेह एवं सानिध्य ब्र .अंकित जबलपुर, ब्र. डम्पू सिलवानी ,ब्र.दीपक सिलवानी एवं सपना दीदी जगदलपुर, का सानिध्य प्राप्त होगा। यह पावन महोत्सव समस्त प्राणीमात्र के सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्यता एवं विश्व कल्याण की मंगल भावना को समर्पित है।

संघ के अध्यक्ष अनूप जैन ने इस पुण्यप्रद अवसर पर धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें तथा अपनी सहभागिता से इस आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें।

You might also like!


RAIPUR WEATHER