धमतरी, 08 जून । जिले के शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर 11 जून को लाईवलीहुड कॉलेज, धमतरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों द्वारा सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, हाउसकीपिंग स्टाफ सहित कुल 357 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सहायक परियोजना अधिकारी ने साेमवार काे बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के युवाओं से रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और इस तरह के आयोजनों से निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पंजीयन, साक्षात्कार तथा पात्रतानुसार चयन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से समय पर पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
Breaking News
- उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर दंतेवाड़ा व कोंडागांव के ईई काे जारी हुआ नोटिस
- जगदलपुर में 16 जून को मेगा प्लेसमेंट कैम्प, 385 पदों पर होगी सीधी भर्ती
- Rafi Sahab's की आवाज का अनोखा किस्सा आया सामने
- मोटर रेसिंग- एफ1 के स्टीवर्ड्स ने गैस्ली को मोनाको जीपी पोडियम पर वापस भेजा
- वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को लेकर अमेरिका दूतावास के प्रभारी राजनयिक तलब
- एमआरपी व्यवस्था में लाई जाए पारदर्शिता, ग्राहकों को पता रहे उत्पादन लगात - नारायणभाई शाह
- तारकीय विस्फोट का अध्ययन ब्रह्मांडीय दूरी के मापन को परिष्कृत करने में सहायक हो सकता है।
- भारतीय हॉकी के लिए रोमांचक हैं अगले दो सप्ताह, पुरुष-महिला टीमों के होंगे कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले
- स्टॉक मार्केट में जेनएक्सआई एनालिटिक्स ने किया निराश, अपर सर्किट के बावजूद घाटे में आईपीओ निवेशक
- दक्षिण कोरिया की अदालत ने ड्रोन हमले के मामले में पूर्व राष्ट्रपति यून को 30 साल की जेल की सजा सुनाई।
धमतरी में रोजगार मेला 11 जून को, 357 पदों पर होगी भर्ती








