रायपुर 12 जून । केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आज शुक्रवार से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुँच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने यह जानकारी दी। वे यहाँ जनसम्पर्क कार्यक्रमों के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, राज्य व क्षेत्रीय टेक्सटाइल्स अधिकारियों के साथ बैठक आदि में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय मंत्री सिंह आज दोपहर दो बजे राजधानी पहुँचेंगे। अपराह्न 3.15 बजे वे इट्सा अस्पताल (सड्डू) में विशेष जनसम्पर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहाँ से हॉली हाट्स स्कूल (बैरन बाजार) होते हुए शाम 5.30 बजे विमतारा भवन (शांति नगर) में आहूत विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शिरकत करेंगे। रात्रि 7.30 बजे हैण्डलूम, हस्तशिल्प, सिल्क और राज्य व क्षेत्रीय टेक्सटाइल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
केंद्रीय मंत्री अगले दिन 13 जून को सुबह 8.45 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बाबासाहब अम्बेडकर चौक पर सफाई अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 9.30 बजे खालसा स्कूल के सामने ऑक्सीजोन गार्डन में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। 10.15 बजे सदर बाजार के पास बुढ़ातालाब पहुँचकर विशेष जनसम्पर्क कार्यक्रम में शरीक होंगे।
Breaking News
- उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर दंतेवाड़ा व कोंडागांव के ईई काे जारी हुआ नोटिस
- जगदलपुर में 16 जून को मेगा प्लेसमेंट कैम्प, 385 पदों पर होगी सीधी भर्ती
- Rafi Sahab's की आवाज का अनोखा किस्सा आया सामने
- मोटर रेसिंग- एफ1 के स्टीवर्ड्स ने गैस्ली को मोनाको जीपी पोडियम पर वापस भेजा
- वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को लेकर अमेरिका दूतावास के प्रभारी राजनयिक तलब
- एमआरपी व्यवस्था में लाई जाए पारदर्शिता, ग्राहकों को पता रहे उत्पादन लगात - नारायणभाई शाह
- तारकीय विस्फोट का अध्ययन ब्रह्मांडीय दूरी के मापन को परिष्कृत करने में सहायक हो सकता है।
- भारतीय हॉकी के लिए रोमांचक हैं अगले दो सप्ताह, पुरुष-महिला टीमों के होंगे कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले
- स्टॉक मार्केट में जेनएक्सआई एनालिटिक्स ने किया निराश, अपर सर्किट के बावजूद घाटे में आईपीओ निवेशक
- दक्षिण कोरिया की अदालत ने ड्रोन हमले के मामले में पूर्व राष्ट्रपति यून को 30 साल की जेल की सजा सुनाई।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर







