अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'चंदू चैंपियन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। यह उनके करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। इस सम्मान की घोषणा होते ही कार्तिक अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और खुशी से झूम उठे। इस श्रेणी में उन्होंने मलयालम फिल्म 'भ्रमयुगम' के लिए अभिनेता ममूटी के साथ संयुक्त रूप से पुरस्कार हासिल किया।
राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा के बाद कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह परिवार के साथ पुरस्कारों की लाइव घोषणा देखते नजर आ रहे हैं। जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, वह खुशी से उछल पड़े। इसके बाद उनके माता-पिता ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। वीडियो में उनकी मां बेटे के गाल पर प्यार से चुंबन देती नजर आती हैं, जिसने इस खास पल को और भावुक बना दिया।
कार्तिक ने वीडियो के साथ लिखा, "अब भी इस एहसास को महसूस कर रहा हूं। कुछ पल शब्दों से परे होते हैं। सालों का संजोया सपना सच हो गया। हमेशा आभारी रहूंगा।" वहीं इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा, "सपने सच होते हैं।"
उल्लेखनीय है कि 'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस किरदार को पर्दे पर साकार करने के लिए कार्तिक आर्यन ने शारीरिक और मानसिक रूप से कड़ी तैयारी की थी, जिसकी सराहना दर्शकों और समीक्षकों ने भी की।
Breaking News
- रामायण : रणबीर कपूर का कहना है कि यश के साथ अंतिम टकराव की शूटिंग अभी बाकी है।
- रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी, कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल
- कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रभक्ति और पराक्रम का प्रतीक
- चाइनीज़ फ्राइड राइस रेसिपी
- कॉमनवेल्थ गेम्स: पुतुल सोनोवाल की अजेय लय टूटी, मलेशिया के इज्जत जुल्केपले से हारे
- जर्मनी: बर्लिन प्राइड के दौरान भीड़ में वैन घुसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।
- स्पेसएक्स के विशालकाय स्टारशिप रॉकेट ने सफल परीक्षण उड़ान पूरी की और 20 स्टारलिंक उपग्रहों को तैनात किया।
- ‘मन की बात’ में विज्ञान-खेल की उपलब्धियों का उल्लेख, प्रधानमंत्री ने किया कारगिल वीरों के साहस को नमन
- राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-रोमानिया संबंधों को मजबूत करने में भारतीय प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना की।
- ChatGPT में दुनिया भर में आउटेज, 1,500 से ज्यादा यूजर्स ने समस्याओं की रिपोर्ट की
राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद भावुक हुए कार्तिक आर्यन








