भारत के एचएस प्रणॉय चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
Breaking News

भारत के एचएस प्रणॉय चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए।


खेल 21 July 2026
post

भारत के एचएस प्रणॉय चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

चाइना ओपन बैडमिंटन में, भारत के एचएस प्रणॉय का सफर आज चांगझोऊ में मलेशिया के लियोन जून हाओ से 21-10, 21-14 से हार के साथ पहले ही दौर में समाप्त हो गया। पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु कल महिला एकल के अपने पहले राउंड ऑफ 32 मुकाबले में अपनी हमवतन उन्नति हुड्डा से भिड़ेंगी।
 
महिला एकल स्पर्धा में देविका सिहाग भी हिस्सा लेंगी। पुरुष युगल स्पर्धा में एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुनन भारत के इकलौते प्रतिनिधि हैं। वहीं, ओलंपियन तनीशा क्रास्टो और ध्रुव कपिला, रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे के साथ मिश्रित युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला युगल स्पर्धा में भारत की कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है।
 

You might also like!


RAIPUR WEATHER