बारिश में ये नहीं खाया, तो क्या खाया! नोट करें शेफ कुणाल कपूर की खास रेसिपी | Dhaniya Aloo Recipe
Breaking News

बारिश में ये नहीं खाया, तो क्या खाया! नोट करें शेफ कुणाल कपूर की खास रेसिपी | Dhaniya Aloo Recipe

post

बारिश में ये नहीं खाया, तो क्या खाया! नोट करें शेफ कुणाल कपूर की खास रेसिपी | Dhaniya Aloo Recipe

बारिश के मौसम में कुछ न कुछ नया ट्राई करने का मन करता ही है. अगर डिश स्वाद में लाजवाब निकल जाए, तो बस क्या कहने. अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाह रहे हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ शेफ़ कुणाल कपूर की ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो बरसात का मज़ा दोगुना कर देगी। चलिए, फिर देर किस बात की, नोट करें रेसिपी.

सामग्री:

चटनी बनाने के लिए

  • हर धनिया (1 गुच्छा)
  • अदरक (½ इंच)
  • लहसुन की कालियां (4 से 6)
  • हरी मिर्च (2)
  • नींबू का रस (आधा)
  • पानी (थोड़ा)

सब्जी बनाने के लिए 

  • आलू (5 उबले हुए)
  • तेल (3 बड़े चम्मच)
  • हींग (½ छोटा चम्मच)
  • सूखी लाल मिर्च (2 सबूत)
  • धनिया (1 बड़ा चम्मच कुटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (चीरा लगी हुई)

मसाले

  • नमक (स्वादानुसार)
  • काला नमक (½ छोटा चम्मच)
  • हल्दी पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • धनिया पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • चाट मसाला (2 छोटे चम्मच)
  • गरम मसाला (½ छोटा चम्मच)
  • कसूरी मेथी (1 चुटकी)

बनाने का आसान तरीका 

  1. चटनी बनाने के लिए हरी धनिया, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और नींबू का रस डालें. 
  2. अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर मुलायम हरी चटनी पीस लें. 
  3. आलू बनाने के लिए उबले हुए आलू को छीलकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें. 
  4. एक पैन में 3 बड़े चम्मच तेल गरम करें.
  5. अब इसमें हींग, सूखी लाल मिर्च और कुटा हुआ धनिया डालकर कुछ सेकंड तक भून लें, ताकि मसालों की खुशबू निकल आए।
  6. अब कटे हुए आलू, हरी मिर्च, नमक और काला नमक डालें.
  7. अच्छी तरह मिलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक आलू हल्के सुनहरे और ऊपर से कुरकुरे न हो जाएं. 
  8. आलुओं में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें.
  9. सभी मसालों को आलू के साथ अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनट तक भूनें.
  10. अब तैयार हरी धनिया की चटनी डालें और कम आंच पर लगभग एक मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं.
  11. जब आलू चटनी और मसालों से पूरी तरह कोट हो जाएं और खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें और सर्व करें. 

You might also like!


RAIPUR WEATHER