नई दिल्ली, 26 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विज्ञान, नवाचार, खेल और राष्ट्रीय सुरक्षा में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को नमन किया।
‘मन की बात’ के 136वें एपीसोड में प्रधानमंत्री ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण और अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने केरल में संस्कृत शिक्षा को फुटबॉल के साथ जोड़ने की अनूठी पहल का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनते हुए वैश्विक रक्षा साझेदार के रूप में उभर रहा है। साथ ही 'कैच द रेन' अभियान में बढ़ती जनभागीदारी की भी प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई हर्बल चाय आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन रही है। उन्होंने देशभर में प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता बचाने के लिए लोगों की सामूहिक भागीदारी और प्रेरणादायक प्रयासों की भी सराहना की।
Breaking News
- रामायण : रणबीर कपूर का कहना है कि यश के साथ अंतिम टकराव की शूटिंग अभी बाकी है।
- रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी, कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल
- कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रभक्ति और पराक्रम का प्रतीक
- चाइनीज़ फ्राइड राइस रेसिपी
- कॉमनवेल्थ गेम्स: पुतुल सोनोवाल की अजेय लय टूटी, मलेशिया के इज्जत जुल्केपले से हारे
- जर्मनी: बर्लिन प्राइड के दौरान भीड़ में वैन घुसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।
- स्पेसएक्स के विशालकाय स्टारशिप रॉकेट ने सफल परीक्षण उड़ान पूरी की और 20 स्टारलिंक उपग्रहों को तैनात किया।
- ‘मन की बात’ में विज्ञान-खेल की उपलब्धियों का उल्लेख, प्रधानमंत्री ने किया कारगिल वीरों के साहस को नमन
- राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-रोमानिया संबंधों को मजबूत करने में भारतीय प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना की।
- ChatGPT में दुनिया भर में आउटेज, 1,500 से ज्यादा यूजर्स ने समस्याओं की रिपोर्ट की
‘मन की बात’ में विज्ञान-खेल की उपलब्धियों का उल्लेख, प्रधानमंत्री ने किया कारगिल वीरों के साहस को नमन







