रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत रायपुर की विशेष अदालत ने 5 अगस्त तक बढ़ा दी है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें फिर से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।
सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रायपुर कोर्ट पहुंचे और जेल भेजे जाने से पहले रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ लेने और कांग्रेस को बदनाम करने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
मनी लॉन्ड्रिंग और करोड़ों के लेन-देन का आरोप
आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल पर कथित शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटालों से अर्जित अवैध रकम को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। जांच एजेंसियों का दावा है कि कोयला घोटाले से जुड़े 52 करोड़ रुपये के ट्रांसफर में देवेंद्र डड़सेना की भूमिका सामने आई है।
जांच के दौरान रामगोपाल अग्रवाल और देवेंद्र डड़सेना से करीब तीन घंटे तक संयुक्त पूछताछ की गई। हालांकि, पूछताछ में रामगोपाल अग्रवाल ने किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन या राशि ट्रांसफर में अपनी संलिप्तता से इनकार किया।
जांच एजेंसियों का दावा, आरोपों से किया इनकार
ED और EOW का दावा है कि रामगोपाल अग्रवाल के माध्यम से कोयला, शराब और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़े करीब 800 करोड़ रुपये विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर किए गए। वहीं, रामगोपाल अग्रवाल ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी।
Breaking News
- रामायण : रणबीर कपूर का कहना है कि यश के साथ अंतिम टकराव की शूटिंग अभी बाकी है।
- रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी, कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल
- कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रभक्ति और पराक्रम का प्रतीक
- चाइनीज़ फ्राइड राइस रेसिपी
- कॉमनवेल्थ गेम्स: पुतुल सोनोवाल की अजेय लय टूटी, मलेशिया के इज्जत जुल्केपले से हारे
- जर्मनी: बर्लिन प्राइड के दौरान भीड़ में वैन घुसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।
- स्पेसएक्स के विशालकाय स्टारशिप रॉकेट ने सफल परीक्षण उड़ान पूरी की और 20 स्टारलिंक उपग्रहों को तैनात किया।
- ‘मन की बात’ में विज्ञान-खेल की उपलब्धियों का उल्लेख, प्रधानमंत्री ने किया कारगिल वीरों के साहस को नमन
- राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-रोमानिया संबंधों को मजबूत करने में भारतीय प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना की।
- ChatGPT में दुनिया भर में आउटेज, 1,500 से ज्यादा यूजर्स ने समस्याओं की रिपोर्ट की
रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी, कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल







