केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 212वीं बटालियन परिसर में सोमवार को बल की 88वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों एवं जवानों द्वारा बलिदानियाें को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
इसके उपरांत क्वार्टर गार्ड में कमांडेंट (एओडी) शमीमुद्दीन शेख ने सलामी ली तथा सीआरपीएफ की उपलब्धियों एवं गौरवशाली परंपराओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विशेष सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों को सीआरपीएफ की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मिठाई का वितरण भी किया गया। वर्षगांठ समारोह के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट (एओडी) शमीमुद्दीन शेख के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन) दिनेश कुमार, उप कमांडेंट गौरव शर्मा, सहायक कमांडेंट राकेश लामा, सहायक कमाण्डेन्ट सहित सभी अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान एकत्रित हुए
Breaking News
- एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 400–425 रुपये प्रति शेयर
- राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान
- कमला नेहरू कॉलेज में पीजी के विद्यार्थियों को फीस पर दी गई विशेष रियायत
- गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : CM विष्णुदेव साय
- आंध्र प्रदेश का मदनपल्ले किस प्रकार एक शून्य अपशिष्ट शहर का निर्माण कर रहा है?
- संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध टूटा
- मानसून इस सप्ताह अपना सबसे तीव्र रूप दिखाएगा, उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों में इसके पहले संकेत मिले हैं।
- सीआरपीएफ की 88वीं वर्षगांठ पर 212वीं बटालियन में सैनिक सम्मेलन आयोजित
- सुकमा एसपी ने एमएससी में 90.50% अंक लाने वाली मुस्कान का किया सम्मान
- दरभा के जैगूर से गूंजा मन की बात प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने उमड़ा जनसैलाब
सीआरपीएफ की 88वीं वर्षगांठ पर 212वीं बटालियन में सैनिक सम्मेलन आयोजित







