ग्लासगो, 28 जुलाई ।राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत की पैरा एथलेटिक्स टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला ढांकर ने स्थानीय समयानुसार सोमवार को महिलाओं की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
इसके साथ ही वह राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा एथलेटिक्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गईं।
शर्मिला ने फाइनल में 9.81 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर शीर्ष स्थान हासिल किया और इतिहास रच दिया। एफ57 वर्ग उन खिलाड़ियों के लिए होता है, जिनके निचले अंगों में दिव्यांगता, अंगों की कमी या मांसपेशियों की शक्ति कम होती है।
इसी स्पर्धा में भारत की शिल्पा के. शायला ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। शुरुआत में शिल्पा 7.26 मीटर के साथ चौथे स्थान पर थीं, लेकिन नाइजीरिया की यूकारिया इयियाजी का 8.19 मीटर का एकमात्र वैध थ्रो तकनीकी जांच के बाद फाउल घोषित कर दिया गया। इसके बाद शिल्पा तीसरे स्थान पर पहुंच गईं और उन्हें कांस्य पदक मिला।
यह पहली बार है जब राष्ट्रमंडल खेलों की किसी एक पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत ने दो पदक जीते हैं। शर्मिला के ऐतिहासिक स्वर्ण और शिल्पा के कांस्य ने भारतीय दल के लिए यादगार दिन बना दिया।
इन दोनों पदकों के साथ भारत का कुल पदक आंकड़ा 10 पहुंच गया है, जिसमें दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत फिलहाल आठवें स्थान पर है।
Breaking News
- जनसांख्यिकीय लाभांश कहीं आपदा न बन जाए : अखिलेश यादव
- मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की दमदार बढ़त से जून में औद्योगिक उत्पादन 7.3% बढ़ा
- जनदर्शन में कलेक्टर महोबे ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 66 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश
- रिमझिम बारिश के बीच ग्राम घठुला में सजी बाल चौपाल 2.0, बच्चों ने सीखे अधिकार और सुरक्षा के गुर
- गुजरात राजकोट जू में तीन एशियाई शेर शावकों का जन्म, संख्या बढ़कर 20 हुई
- वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय उद्योग की मजबूती की सराहना, वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स
- घनी आबादी के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन हटाने की मांग, ग्रामीण पहुंचे जनदर्शन
- असम और नागालैंड में बाढ़ का तांडव, वायुसेना ने 458 लोगों को सुरक्षित निकाला
- बदकिस्मती का नक्शा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का इतिहास, 1951-2025
- राज्यसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पेश, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन बुधवार तक स्थगित
राष्ट्रमंडल खेल 2026: शर्मिला ढांकर ने पैरा एथलेटिक्स में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण; शिल्पा ने जीता कांस्य







