गुजरात में भारी बारिश का असर अब औद्योगिक गतिविधियों पर भी पड़ने लगा है। टाटा मोटर्स ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई नियामकीय सूचना में बताया कि राज्य के साणंद स्थित विनिर्माण संयंत्रों में उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
कंपनी के अनुसार गुजरात के कई हिस्सों में 24 घंटे के दौरान 300 से 500 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। भारी बारिश का असर कंपनी के आपूर्तिकर्ताओं (सप्लायर्स) की इकाइयों पर भी पड़ा है, जिससे सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।
टाटा मोटर्स ने कहा कि साणंद संयंत्रों और विक्रेता इकाइयों में उत्पादन सामान्य करने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी प्रभावित सप्लायर्स के साथ समन्वय कर रही है और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उत्पादन दोबारा शुरू हो जाएगा।
साणंद स्थित विनिर्माण परिसर टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार का प्रमुख केंद्र है। यहां कंपनी की लोकप्रिय कारों नेक्सन, टियागो, टिगोर और सिएरा का निर्माण किया जाता है। हालांकि कंपनी डीलर नेटवर्क में उपलब्ध स्टॉक के माध्यम से तत्काल मांग को पूरा करने की स्थिति में है।
उद्योग जगत के अनुसार, साणंद-अहमदाबाद औद्योगिक क्षेत्र में संचालित अन्य कई कंपनियों के परिचालन पर भी भारी बारिश और बाढ़ का असर पड़ा है। यह क्षेत्र ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल, टेक्सटाइल सहित विभिन्न विनिर्माण उद्योगों का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जिससे मानसून के दौरान अत्यधिक बारिश का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है।
कंपनी ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान और उसके वित्तीय प्रभाव का आकलन किया जा रहा है। साथ ही, प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए पर्याप्त बीमा कवरेज उपलब्ध होने की बात भी कही गई है।
Breaking News
- यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल बनाने में मदद करेगा ब्रिटेन, रूस ने दी चेतावनी
- होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों को ज़ब्त करेगा ईरान : पीजीएसए
- भस्म आरती में बाबा महाकाल का हुआ दिव्य शृंगार, शाम को चार स्वरूपों में देंगे भक्तों को दर्शन
- मध्य प्रदेश : सांची में आधुनिक उप डाकघर का शिवराज और सिंधिया करेंगे वर्चुअली लोकार्पण
- मप्र के उज्जैन में इटली, स्पेन और इंग्लैंड के तीन जोड़ों ने हिंदू वैदिक परम्परा से किया विवाह
- कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं छत्तीसगढ़ में बिहान की महिलाएं
- पत्नी सुनीता आहूजा के साथ बढ़ते विवादों के बीच गोविंदा पहुंचे अस्पताल, फैंस को हुई चिंता
- इजरायल ने दक्षिणी सीरिया पर हमला किया; दमिश्क ने हमले की निंदा की।
- पुत्रदा एकादशी क्यों है खास? जानिए धार्मिक महत्व और मान्यताएं
- भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है: प्रधानमंत्री मोदी
गुजरात में भारी बारिश के चलते टाटा मोटर्स ने साणंद संयंत्र में उत्पादन अस्थायी रूप से रोका








