रायपुर. 4 अगस्त जुलाई 2026. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा
कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में खेल एवं युवा कल्याण
विभाग के कार्यों, गतिविधियों, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की
जानकारी दी। उन्होंने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित
प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार
करने, खेल अधोसंरचना की मजबूती, महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने
तथा खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27
में मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का
प्रावधान किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत 57
करोड़ रुपए का बजट प्रावधान रखा गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री
यशवंत कुमार और उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर भी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं।
Breaking News
- देश को बांटने वाले बयान दे रहे राहुल गांधी : शेखावत
- 11 हजार किमी के 7 हाईडेंसिटी रेलमार्ग होंगे फोरलेन: रेल मंत्री
- भारतीय कहानीकारों को IICT-Netflix का प्रोत्साहन
- बारिश से आवागमन बाधित, परेशान ग्रामीणों ने नाले पर ऊंची पुलिया निर्माण की मांग
- कांग्रेस नेताओं ने ईद मिलादुन्नबी की रैली का किया स्वागत
- अम्बिकापुर : अकीदत और सौहार्द के रंगों में रंगा बटवाही, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य ‘जुलूसे मोहम्मदी’
- एशियाई खेलों से पहले फिटनेस पर मीराबाई का फोकस, हर सप्ताह लेती हैं अमेरिकी विशेषज्ञ से सलाह
- पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के डर से डूबा शेयर बाजार, मजबूत शुरुआत के बावजूद गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
- नेपाल में आई भीषण बाढ़, 105 भारतीयों समेत 400 पर्यटक लापता, कई लोगों की मौत की आशंका
- 'टॉक्सिक' मूवी रिव्यू: यश का स्वैग, शानदार एक्शन और स्टाइलिश दुनिया ने जीता दिल
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन को 100 करोड़








