ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
Breaking News

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न


शहर 07 August 2026
post

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सुकमा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत  मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर कचरा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाना और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को धरातल पर उतारना रहा।

कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक एवं राज्य सलाहकार श्रीमती मधुरिमा गिरी द्वारा प्रतिभागियों को कचरा प्रबंधन के आधुनिक और व्यावहारिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने (पृथक्करण), उसके सुरक्षित संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और वैज्ञानिक निस्तारण के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से समझाया। इसके साथ ही, 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त 25ः टाइट फंड का उपयोग स्वच्छता कार्यों और नए नियमों को लागू करने में किस प्रकार किया जाए, इसके लिए डीपीआर तैयार करने और वर्क प्लान बनाने का विशेष मार्गदर्शन भी दिया गया।

इस आयोजन में जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक, ऑपरेटरों के साथ-साथ 58 ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, ग्राम पंचायत सचिवों और स्व-सहायता समूह की दीदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और मैदानी अमले को गांवों को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए जनजागरूकता फैलाने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यशाला सुकमा जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता क्रांति लाने की दिशा में एक ठोस और दूरगामी कदम साबित होगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER