भोपाल, 08 अगस्त मध्य प्रदेश में घुड़सवारी खेल के समग्र विकास और प्रोत्साहन के उद्देश्य से आज शनिवार को भोपाल स्थित मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी में राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इस एक दिवसीय सेमिनार में देशभर के प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, विशेषज्ञों, इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों तथा सरकारी एवं निजी प्रशिक्षण संस्थानों की सहभागिता रहेगी।
राज्य के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रदेश में घुड़सवारी खेल के लिए एक सशक्त और दीर्घकालीन इकोसिस्टम विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर के इस सेमिनार में देशभर के अनुभवी प्रशिक्षकों, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, विशेषज्ञों, इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया, निजी प्रशिक्षण केन्द्रों तथा प्रदेश के प्रमुख सरकारी एवं निजी संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उनके अनुभवों एवं सुझावों के आधार पर मध्य प्रदेश में घुड़सवारी खेल के विकास के लिए एक व्यापक एवं दीर्घकालीन रोडमैप तैयार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेमिनार में देश के प्रतिष्ठित घुड़सवारी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। इनमें कैप्टन सुनील कुमार (जीजी इक्वेस्ट्रियन स्पोर्ट्स एकेडमी, दिल्ली), राकेश कुमार (आरवीसी सेंटर, मेरठ), कैप्टन पलविंदर सिंह (सेवानिवृत्त, आरवीसी सेंटर, मेरठ), एमजेएस राठौर (आरवीसी सेंटर, मेरठ) तथा कर्नल आरएस आहलूवालिया (हरियाणा इक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन) प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
इसके अलावा सेमिनार में मध्य प्रदेश के प्रमुख सरकारी एवं निजी घुड़सवारी प्रशिक्षण केन्द्रों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें रीवा एनसीसी, महू एनसीसी, उज्जैन राइडिंग क्लब, एमपी राइडिंग क्लब (इंदौर), आर-9 स्टेबल्स (इंदौर), स्काई द हॉर्स अकादमी (भोपाल), डीपीएस भोपाल इक्वेस्ट्रियन प्रोग्राम, दून इंटरनेशनल स्कूल (जबलपुर), इंदौर पब्लिक स्कूल, डेली कॉलेज (इंदौर) तथा जनूमार राइडिंग स्कूल सहित अनेक संस्थान शामिल होंगे।
मंत्री सारंग ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का यह सेमिनार मध्य प्रदेश में घुड़सवारी खेल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली, वैज्ञानिक कोचिंग, उत्कृष्ट अधोसंरचना, प्रतिभा खोज, खिलाड़ियों के कौशल विकास तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के सुझाव राज्य की भविष्य की खेल नीति को नई दिशा देंगे। विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार, प्रशिक्षकों की क्षमता वृद्धि, युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
Breaking News
- 'पांचवां स्थान': वीरेंद्र कुमार ने स्कूली छात्रों के साथ बातचीत में सहानुभूति और डिजिटल जिम्मेदारी पर जोर दिया
- इजराइल के नेतन्याहू का कहना है कि ईरान ने उनके एक बेटे की हत्या करने की कोशिश की।
- अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में स्थित नेवादा में लगी जंगल की आग ने दर्जनों घरों को नष्ट कर दिया और सात लोगों को घायल कर दिया।
- प्रधानमंत्री मोदी ने युवा राजनयिकों से पोस्टिंग वाले देशों में ज़मीनी स्तर पर जुड़ने और स्थानीय समुदायों के साथ भारत के संबंध प्रगाढ़ करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जापान के प्रमुख वित्तीय तथा निवेश संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की
- जैविक खेती को बढ़ावा देने 160 पंचायतों में तैयार किए गए जीवामृत मॉडल फार्म
- बीज राखियों से सजेगा रक्षाबंधन, स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश
- प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए दिया सुखी जीवन का मंत्र
- अजीत डोभाल ने चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात, सीमा पर शांति और स्थिरता पर चर्चा
- दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी मुश्किलें, लगातार दूसरे दिन उड़ान सेवाएं प्रभावित
भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार आज, देशभर के विशेषज्ञ तैयार करेंगे खेल विकास का रोडमैप








