भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बदलाव, आर्यन सावसानी और तन्मय को मिली जगह
Breaking News

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बदलाव, आर्यन सावसानी और तन्मय को मिली जगह


खेल 08 September 2026
post

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बदलाव, आर्यन सावसानी और तन्मय को मिली जगह

नई दिल्ली, 08 सितंबर।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर क्रिकेट समिति ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी मुकाबलों के लिए भारत अंडर-19 टीम में दो बदलाव किए हैं। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के आर्यन सावसानी को वनडे टीम में रोहित यादव की जगह शामिल किया गया है, जबकि हरियाणा क्रिकेट संघ के तन्मय बालोदा को बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए रोहित के स्थान पर चुना गया है।

रोहित यादव को राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी मुकाबलों के लिए भारत की अंडर-19 वनडे और बहुदिवसीय टीम में चुना गया था। हालांकि, उम्र से जुड़ी विसंगतियों के कारण उन्हें टीम से हटा दिया गया है।

भारत अंडर-19 की संशोधित वनडे टीम:

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सावसानी।

भारत अंडर-19 की संशोधित बहुदिवसीय टीम:

यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्ण (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव, तन्मय बालोदा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER