अमरीकी ओपन: पुरूष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में, अमरीका के दोनों खिलाडी बेन शेल्टन और फ्रांसिस टियाफो आमने-सामने होंगे
Breaking News

अमरीकी ओपन: पुरूष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में, अमरीका के दोनों खिलाडी बेन शेल्टन और फ्रांसिस टियाफो आमने-सामने होंगे

खेल 10 September 2026
post

अमरीकी ओपन: पुरूष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में, अमरीका के दोनों खिलाडी बेन शेल्टन और फ्रांसिस टियाफो आमने-सामने होंगे

अमरीकी ओपन पुरुष एकल सेमीफाइनल में बेन शेल्टन की टक्‍कर फ्रांसिस टियाफो से होगी। कल क्वार्टरफाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त अमरीकी खिलाड़ी शेल्टन ने पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ को 6-7, 6-1, 6-3, 1-6, 7-6 से हराया। 11वीं वरीयता प्राप्त टियाफो ने हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसन को हराया।

कल महिला एकल सेमीफाइनल में, मौजूदा चैंपियन आर्यना सबलेंका का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से होगा। वहीं दूसरी ओर चौथी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना से खेलेंगी।

सबालेंका ने क्वार्टरफाइनल में चेक गणराज्य की छठी वरीयता प्राप्त लिंडा नोस्कोवा को हराया, पेगुला ने हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी एम्मा नवारो को मात दी। कोको गॉफ ने रूस की पांचवीं वरीयता प्राप्त मिरा एंड्रीवा को हराया। रायबाकिना ने चीन की झेंग किनवेन को बाहर का रास्‍ता दिखाया

You might also like!

RAIPUR WEATHER