नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को
Breaking News

नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को


छत्तीसगढ़ 11 September 2026
post

नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को

मुंगेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के तत्वावधान में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने के लिए सरल एवं प्रभावी अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। लोक अदालत के माध्यम से ऐसे प्रकरणों में पक्षकारों के बीच संवाद एवं सहमति के आधार पर समाधान की दिशा में प्रयास किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों एवं पक्षकारों से नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के समाधान की दिशा में आगे आने समझाइश दी गई है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER