केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लन का दौरा किया और संत निरंजन दास जी महाराज से मुलाकात की। अपने इस दौरे के बारे में बात करते हुए श्री अठावले ने संत रविदास जी के योगदान को याद किया, जिन्होंने जाति व्यवस्था के विरुद्ध कार्य किया और सामाजिक एकता एवं समानता को बढ़ावा दिया।
श्री अठावले ने कहा कि संत निरंजन दास जी महाराज समाज में सामाजिक सद्भाव और एकता के लिए काम करके इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संत निरंजन दास जी महाराज और डेरा द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है।
श्री अठावले आज एक दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। लुधियाना में मंत्री जी उद्योगपतियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।







