बिलासपुर 18 अक्टूबर, । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश आज रविवार काे बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे रतनपुर स्थित शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जयरामनगर-खैरा में आयोजित जागरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर पहुंचकर परिवारजनों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भूपेश बघेल शाम 5 बजे रतनपुर पहुंचेंगे, जहां शक्तिपीठ मां महामाया के दर्शन करेंगे। इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद शाम 6:30 बजे रतनपुर से रवाना होकर वे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जयरामनगर-खैरा पहुंचेंगे। यहां विधायक दिलीप लहरिया के साथ जागरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, रात 8 बजे जयरामनगर से रवाना होकर भूपेश बघेल बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पहुंचेंगे। यहां वे परिवारजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे भिलाई स्थित अपने निवास के लिए रवाना होंगे।
Breaking News
- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना से संवर रहा श्रमिक परिवारों की बेटियों का भविष्य
- पोषक तत्वों से भरपूर है मखाना
- सुकमा जिला प्रशासन चक्रवात तुफान को लेकर सतर्क
- रणबीर कपूर की 'रामायण' में शत्रुघ्न बने नितीश शर्मा, तीखे नैन-नक्श देख फैंस को याद आए कार्तिक आर्यन, होने लगी तुलना
- अर्नब चक्रवात की आशंका को लेकर महासमुंद जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
- शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी
- ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
- चेन्नई सुपर किंग्स और बल्लेबाजी कोच माइक हसी अलग हो गए; गैरेथ बैटी सहायक कोच के रूप में शामिल हुए।
- ढाका में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ बांग्लादेश के कार्यालय पर हमला
- बंगाल कुमारडीहा कोलियरी में दो सौ फीट नीचे फंसे 12 श्रमिक सुरक्षित निकाले गए
बिलासपुर दौरे पर रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश, रतनपुर में मां महामाया के करेंगे दर्शन








