नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाते दिखाई देंगे।
इस बीच फिल्म में शत्रुघ्न की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नितीश शर्मा भी सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि इस बार चर्चा उनकी एक्टिंग या किरदार को लेकर नहीं, बल्कि उनके लुक को लेकर हो रही है।
सोशल मीडिया पर नितीश शर्मा की तस्वीरें सामने आने के बाद कई यूजर्स उनकी तुलना बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन से कर रहे हैं। कुछ लोगों को नितीश का चेहरा 'भूल भुलैया 2' स्टार से मिलता-जुलता लगा है, जिसके बाद इंटरनेट पर दोनों अभिनेताओं के लुक को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
रामायण' के शत्रुघ्न में दिखी कार्तिक आर्यन की झलक
फिल्म 'रामायण' में नितीश शर्मा को शत्रुघ्न की भूमिका निभाने का मौका मिला है। वह राजा दशरथ के चार पुत्रों में सबसे छोटे और भगवान राम के छोटे भाई शत्रुघ्न के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े कलाकारों को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच नितीश की तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
दरअसल नितीश की तस्वीरें देखने के बाद कुछ लोगों को उनका चेहरा कार्तिक आर्यन से मिलता-जुलता लगा। इसके बाद यूजर्स ने दोनों अभिनेताओं के लुक की तुलना करनी शुरू कर दी।
देखते ही देखते यह चर्चा रेडिट तक पहुंच गई, जहां लोगों ने नितीश की तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। हालांकि, यह तुलना केवल दोनों के चेहरे और लुक को लेकर की जा रही है। दोनों कलाकारों की अभिनय यात्रा और उनके किरदार अलग-अलग हैं।
रेडिट पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
नितीश शर्मा की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। रेडिट पर एक यूजर ने उनकी तस्वीर देखकर लिखा, 'वो जो बिल्कुल लेफ्ट मी है,
कार्तिक आर्यन जैसा लग रहा है।' यानी तस्वीर में सबसे बाईं ओर मौजूद व्यक्ति कार्तिक आर्यन जैसा दिखाई दे रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल करते हुए लिखा, 'शत्रुघ्न का किरदार निभाने वाला एक्टर थोड़ा-बहुत कार्तिक आर्यन जैसा क्यों लग रहा है?'
इन टिप्पणियों से साफ है कि कुछ दर्शकों ने नितीश के चेहरे में कार्तिक आर्यन की झलक महसूस की है। हालांकि यह सोशल मीडिया यूजर्स की व्यक्तिगत राय है और दोनों अभिनेताओं के बीच समानता को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म की रिलीज से पहले कलाकारों को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ऐसे में नितीश शर्मा का नाम भी चर्चा में आना उनके लिए खास माना जा सकता है। अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक उनके अभिनय और शत्रुघ्न के किरदार को किस तरह से स्वीकार करते हैं।
'प्यार पैसा प्रॉफिट' में भी नजर आ चुके हैं नितीश शर्मा
नितीश शर्मा के लिए 'रामायण' बॉलीवुड की दुनिया में एक अहम शुरुआत होने जा रही है। वह इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने वाले हैं।
हालांकि, अभिनय की दुनिया में वह पूरी तरह नए नहीं हैं। इससे पहले नितीश स्ट्रीमिंग सीरीज 'प्यार पैसा प्रॉफिट' में समीर वर्मा का किरदार निभा चुके हैं।
अब 'रामायण' जैसी बड़े स्तर की फिल्म का हिस्सा बनकर उन्हें ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। शत्रुघ्न का किरदार रामायण की कथा में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
भगवान राम के प्रति सम्मान और अपने भाइयों के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले इस पात्र को पर्दे पर निभाना नितीश के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में बना चुके हैं खास पहचान
दूसरी ओर कार्तिक आर्यन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल हैं। 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'भूल भुलैया 2' और 'सत्यप्रेम की कथा' जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।
खास तौर पर रोमांटिक कॉमेडी और मनोरंजक फिल्मों में उनके अभिनय को पसंद किया गया है। नितीश शर्मा के साथ उनकी तुलना होने से नए अभिनेता को लेकर लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ी है, लेकिन असली पहचान उन्हें अपने काम से ही बनानी होगी। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि नितीश शत्रुघ्न के किरदार को किस अंदाज में पर्दे पर पेश करते हैं।
5 नवंबर को रिलीज होगी 'रामायण: पार्ट वन'
नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही 'रामायण' भारतीय महाकाव्य को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।
नितीश शर्मा शत्रुघ्न के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिलहाल इन दिनों गाने मंगल रंग की चर्चा हो रही है।







