कुछ गाने ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनते ही दिल में प्यार की नई उमंग जाग उठती है. उनकी धुन में एक अलग ही सुकून होता है और बोल सीधे दिल को छू जाते हैं. प्यार का इजहार करना हो या किसी खास की याद में खो जाना, ऐसे गाने हर एहसास को खूबसूरत बना देते हैं. 26 साल पहले ऐसा ही एक गाना आया था, जो उस वक्त हर किसी की जुबान पर छा गया था. खास बात यह है कि वक्त के साथ इस गाने की लोकप्रियता कम नहीं होती, बल्कि हर नई पीढ़ी इसे अपने अंदाज में महसूस करती है.
इस गाने का नाम ‘दिल ने दिल को पुकारा' है. यह गाना साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' का है. इस सुपरहिट गाने को बाबुल सुप्रियो ने अपनी शानदार आवाज में गाया है. ‘दिल ने दिल को पुकारा' गाने के बोल इब्राहिम अश्क ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया है. गाने में प्यार का इजहार, दो दिलों की मुलाकात और एक-दूसरे के करीब आने की चाह को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है.
‘दिल ने दिल को पुकारा' को फिल्म ‘कहो ना... प्यार है' में फिल्माया गया है. 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म से ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने हिंदी सिनेमा में बतौर लीड कलाकार अपनी शुरुआत की थी. फिल्म में ऋतिक रोशन रोहित और राज के दो किरदारों में नजर आए, जबकि अमीषा पटेल ने सोनिया का रोल निभाया







