भारत के जाने-माने शटलर लक्ष्य सेन आज हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से भिड़ेंगे। सेन ने कॉव्लून में क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और सिंगापुर के आठवें सीड लोह कीन यू को 21-17, 10-21, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इस बीच, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी का सामना सेमीफाइनल में मलेशिया के टी काई वुन और मान वेई चोंग से होगा। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चीन के हू के युआन और लिन जियांग यी पर 21-12, 13-21, 21-16 से शानदार जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनाई।








